Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 28 in history : What happened in Indian and World History-मई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 28 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:
1414 – खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैय्यद वंश की नींव रखी।
1674 – जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1845 – कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।
1883 – स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।
1900 – चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।
1918 – अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार मानी।
1952 – यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1959 – अमरीका ने दो बंदरों को अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक भेजा।
1961 – मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।
1963 – बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1965 – धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1971 – सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1996 – तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998 – पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया।
2002 – नेपाल में फिर आपातकाल लगा।
2008 – नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ।
2008 – अमरीका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाए।