Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
May 31 in history : What happened in Indian and World History-मई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ - Sabguru News
होम Headlines मई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

मई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

0
मई 31 : भारतीय और विश्व इतिहास में आज क्या हुआ

नई दिल्ली। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 31 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1577 – मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां (मेहरुन्निसा) का जन्म।
1725 – भारत की वीरांगनाओं में से एक मालवा साम्राज्य की मराठा होल्कर महारानी अहिल्याबाई होल्कर का जन्म।
1727 – फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए।
1759 – अमरीका के उत्तर पूर्वी प्रांत पेनसिल्वेनिया में थियेटर के सभी कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगाया गया।
1774 – भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1843 – मराठी रंगमंच में क्रांति लाने वाले प्रसिद्ध नाटककार अण्णा साहेब किर्लोस्कर का जन्म।
1878 – जर्मनी के युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मौत।
1889 – अमरीका के पेनसिल्वेनिया स्थित जॉन्सटाउन में भीषण बाढ़ से लगभग 2209 लोगों की मौत ।
1900 – लार्ड राबटर्स के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया।
1907 – अमरीका के न्यूयार्क शहर में पहली बार टैक्सी सेवा शुरू की गई।
1921 – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1935 – पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
1959 – बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 – मुम्बई (तत्कालीन बंबई ) में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1977 – भारतीय सेना के एक दल ने पहली बार विश्व के तीसरी सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढाई की।
1994 – दक्षिण अफ्रीका गुट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 – बेंजामिन नेतान्याहू इजरायल के प्रधानमंत्री बने।
1999 – कृष्ण प्रसाद भट्टराई ने नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
2003 – प्रसिद्ध संगीतकार अनिल बिस्वास का निधन।
2008 – विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।