Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mayawati's stern warning to Cong : Don't spread confusion -सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए कांग्रेस : मायावती - Sabguru News
होम Headlines सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए कांग्रेस : मायावती

सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए कांग्रेस : मायावती

0
सात सीटें छोड़ने का भ्रम न फैलाए कांग्रेस : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश की सात सीटों को छोड़ने का भ्रम न फैलाए। हमारा कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं है।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस सात सीटों के छोड़ने का भ्रम न फैलाए साथ ही कार्यकर्ताओं से कहा कि कांग्रेस के फैलाए भ्रम में न आएं। मायावती ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस 80 सीटों पर चुनाव लड़े।

बसपा अध्यक्ष ने सोमवार को ट्वीट करके कहा कि कांग्रेस यूपी में भी पूरी तरह से स्वतंत्र है कि वह यहां की सभी 80 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करके अकेले चुनाव लड़े आर्थात हमारा यहां बना गठबंधन अकेले बीजेपी को पराजित करने में पूरी तरह से सक्षम है। कांग्रेस जबर्दस्ती यूपी में गठबंधन हेतु सात सीटें छोड़ने की भ्रान्ति ना फैलाए।

गौरतलब है कि कांग्रेस ने रविवार को यहां रायबरेली और अमेठी सीट पर गठबंधन द्वारा प्रत्याशी ने उतारने के बदले सपा-बसपा गठबंधन के साथ प्रमुख नेताओं के क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार न उतराने का एलान किया था।