
सिरोही। कोरोना की महामारी को देखते हुए संकट की इस घड़ी में कर्मभूमि से जन्मभूमि की ओर चलो गांव की ओर के संकल्प के साथ प्रवासी बंधु दिनेश राजपुरोहित ने कलेक्टर को करीबन 12 लाख 22 हजार की मेडिकल राहत सामग्री सुपुर्द की।
भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश खंडेलवाल ने बताया समीपवर्ती नून गांव के मूल निवासी सूरत म्युनिसिपल कारपोरेशन के चेयरमैन दिनेश पुरोहित करीबन एक माह से सूरत में कोविड-19 आइसोलेशन सेंटर का संचालन कर रहे हैं। वहां सैकड़ों पीड़ित इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर पहुंचे हैं। कर्मभूमि से जन्मभूमि चलो गांव की ओर की सोच के साथ सोमवार को दिनेश राजपुरोहित ने सिरोही जिले के लिए मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध करवाई।
राजपुरोहित सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। जन्मभूमि के प्रति लगाव के चलते समर्पण भाव से सोमवार को उन्होंने कलेक्टर को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, एनआरबीएम मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर, कोरोना की जरूरी दवाइयां इत्यादि जरूरतमन्दों के लिए सोंपी।
पिछले साल भी कोरोना काल में दिनेश राजपुरोहित ने सिरोही जिले में हजारों की संख्या में मास्क, सैनिटाइजर, पीटीई किट, मेडिसन आदि सामग्री उपलब्ध करवाई थी। सूरत से राजस्थान के लिए ट्रैन और बस सुविधा में भी इनका अहम योगदान रहा था।
इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, विजय भाई पटेल, विक्रमसिंह राजपुरोहित मोहब्बत नगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपालसिंह चारण, अशोक रूपाजी पुरोहित, नारायणलाल पुरोहित सिंदरथ, रामेश्वर चौधरी पिंडवाड़ा, बालकिशन नून, प्रवीण पुरोहित जावाल, राहुल रावल, नून सरपंच नेनसिंह राजपुरोहित इत्यादि उपस्थित रहे।
यह भी पढें
sabguru.com/18-22/ सबगुरु अजमेर हिन्दी न्यूज
Sabguru News in English अंग्रेजी न्यूज
सबगुरु फेसबुक पेज लाइक करें, हर पल रहें अपडेट
YouTube सबगुरु न्यूज चैनल के लिए यहां क्लीक करें
Sabguru बॉलीवुड न्यूज
Sabguru अजब गजब न्यूज
Sabguru स्पोर्टस न्यूज