![राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2020/05/earthquake-tremors-in-Delhi.jpg)
![Medium intensity earthquake tremors in Delhi Capital Region](https://www.sabguru.com/18-22/wp-content/uploads/2020/05/earthquake-tremors-in-Delhi.jpg)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज रात मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप केन्द्र के अनुसार रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गयी। भूकंप के झटके रात नौ बजकर आठ मिनट पर महसूस किये गये।
भूकंप का केन्द्र हरियाणा के राेहतक से 16 किलोमीटर पूर्व जमीन की सतह से 3.3 किलोमीटर गहराई में था।