Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Meenakshi Natarajan calls on Mandsaur Parliamentary seat results - कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और जनता का फैसला स्वीकार है: मीनाक्षी नटराजन - Sabguru News
होम Headlines कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और जनता का फैसला स्वीकार है: मीनाक्षी नटराजन

कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और जनता का फैसला स्वीकार है: मीनाक्षी नटराजन

0
कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और जनता का फैसला स्वीकार है: मीनाक्षी नटराजन
Meenakshi Natarajan calls on Mandsaur Parliamentary seat results
Meenakshi Natarajan calls on Mandsaur Parliamentary seat results
Meenakshi Natarajan calls on Mandsaur Parliamentary seat results

मंदसौर । मध्यप्रदेश की मंदसौर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन ने मतगणना के रुझानों में दोपहर 12 बजे तक करीब सवा लाख मतों से पीछे रहने के बाद कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने काफी मेहनत की और उन्हें जनता का फैसला स्वीकार है।

नटराजन दोपहर 12 बजे तक आए रुझानों में करीब सवा लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता से पीछे थीं। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने बहुत मेहनत की। उन्होंने कहा कि वे परिणामों से संतुष्ट हैं और जनता के फैसले को सम्मान के साथ स्वीकार करती हैं।