Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Meet Bollywood Actress Who Married Foreigners-विदेशी छोरों पर धड़का बॉलीवुड की देशी मेम का दिल - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood विदेशी छोरों पर धड़का बॉलीवुड की देशी मेम का दिल

विदेशी छोरों पर धड़का बॉलीवुड की देशी मेम का दिल

0
विदेशी छोरों पर धड़का बॉलीवुड की देशी मेम का दिल
priyanka chopra wedding with nick jonas
priyanka chopra wedding with nick jonas
priyanka chopra wedding with nick jonas

मुंबई। बॉलीवुड सुंदिरयां और विदेशी छोरों के बीच रोमांस और फिर रोमांस के बाद शादी का सिलसिला कोई नई बात नहीं है। देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी अमरीकन सिंगर निक जोनास से शादी कर इस लिस्ट में शामिल हो गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने निक के साथ शादी कर यह साबित कर दिया है कि प्यार कभी भी और किसी से भी हो सकता है। प्रियंका और निक की मुलाक़ात 2017 में हुई थी, इसके बाद दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ने लगी। प्रियंका इसके बाद निक के कज़िन की शादी में भी पहुंची थी।

एक दिसम्बर को क्रिश्चियन वेडिंग के बाद 2 दिसम्बर को प्रियंका चोपड़ा और निक की शादी भारतीय पंजाबी रीति-रिवाज के साथ सम्पन्न हुई। जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में प्रियंका की यह शादी शाही अंदाज में हुई है।

प्रियंका चोपड़ा के अलावा बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्हें उनका हमसफर सरहद पार से मिला है। बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम यूं तो संजय दत्त के साथ जोड़ा गया लेकिन उन्होंने विदेश में रहने वाले भारतीस मूल के डॉक्टर श्रीराम माधव नेने से शादी कर ली। माधुरी और डॉक्टर नेने के दो बेटे हैं। माधुरी दीक्षित बहुत अरसे बाद फिल्म कलंक से बॉलीवुड में वापस एंट्री कर रही है।

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने अपने जीवनसाथी के रुप में एक विदेशी को चुना। अमरीका के इंवेस्टमेंट बैंकर जीन गुडइनफ के साथ कुछ समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद वर्ष प्रीति ने उनके साथ लॉस एंजिल्स में भारतीय रीति-रिवाज़ के अनुसार शादी की थी।

बॉलीवुड की जरूरत गर्ल रीना रॉय और पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान के बीच रोमांस खूब जोर चला। रीना के प्यार में तो मोहसिन ने क्रिकेट और पाकिस्तान दोनों को छोड़ दिया था। बाद में मोहसिन और रीना राय ने शादी कर ली और मोहसिन खान ने इसके बाद साथी फतेह और बंटवारा जैसी कई फिल्मों में काम किया लेकिन सफल नही हुए और वापस पाकिस्तान चले गए। शादी के बाद रीना कुछ दिन पाकिस्तान में रही अौर बाद में दोनों ने अपनी राह अलग कर ली।

बॉलीवुड में अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली अभिनेत्री और मिस इंडिया सेलिना जेटली को भी उनका प्यार सरहद पार मिला था। सेलिना ने वर्ष 2011 में बिज़नेसमैन पीटर हाग से शादी की है। दुबई में सेलिना पहली बार पीटर हॉग से मिली थीं। इस मुलाक़ात के बाद पीटर हॉग सेलिना के परिवार से मिलने के लिए इंडिया आए थे और साल 2011 में दोनों ने शादी कर ली।

ऑस्ट्रियन बिज़नेसमैन पीटर हॉग दुबई और सिंगापुर में होटल्स चेन के मालिक हैं। सेलिना दो जुड़वा बच्चों की माँ भी हैं। सेलिना ने 2003 में जानशीं से बॉलीवुड में एंट्री ली थी और शादी के बाद फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।

सरहद पार प्रेम की कड़ी में अभिनेत्री नीना गुप्ता का नाम भी शुमार है। भारतीय अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्डस के बीच अफेयर करीब एक साल तक चला और उनकी एक बेटी भी हुई। यह बात अलग है कि दोनों ने शादी नहीं की लेेकिन कभी अपने संबंधों को दुनिया से नहीं छुपाया। विवियन रिचर्डस और नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता है जो एक मशहूर फैशन डिजाइनर है।

बॉलीवुड अभिनेत्री लीजा रे ने वर्ष 2012 में लेबनान देश के रहने वाले जैसन देहनी से शादी की है। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रेया सरन जिन्होंने दृश्यम में जबरदस्त अभिनय करके काफी लोकप्रियता हासिल की थी। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेता से नहीं बल्कि अपने रूसी बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचिव से विवाह किया है। इसी साल मार्च में दोनों ने उदयपुर में शादी की थी।

श्रेया के पति आंद्रेई टेनिस खेलने के अलावा रेस्त्रां चेन भी चलाते हैं। राधिका आप्टे ने ब्रिटिश म्यूजीशियन बेनेडिक्ट के साथ वर्ष 2013 में शादी की है। दोनों की मुलाकात वर्ष 2011 में लंदन में हुई थी। राधिका जब लंदन में कंटेम्परेरी डांस की ट्रेनिंग ले रहीं थी, तब उनकी मुलाक़ात बेनडिक्ट से हुई थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री अंजू महेन्द्रू और वेस्ट इंडीज के मशहूर क्रिक्रेटर सर गैरी सोबर्स के बीच लिंकअप की खबरें सुर्खियों में बनी रहती थी। साठ के दशक में वेस्ट इंडीज की टीम जब भारत के दौरे पर थी तब अंजू महेन्द्रू का दिल गैरी सोबर्स पर आ गया। चर्चा थी कि अंजू महेंद्रू के साथ अधिक समय बिताने के लिए सोबर्स ने वादा करके चार दिन में मैच जीत लिया ताकि पांचवां दिन दोनों साथ साथ बीता सकें।

यह भी बताया जाता है कि गैरी सोबर्स उन्हें परिवार सहित हर मैच में बुलाते थे। हालांकि अंजू के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नही था । दोनों की शादी न होने की कई वजहें मानी जाती हैं और यह भी कहा जाता है कि अंजू के परिवार को गैरी का काला रंग पसंद नहीं था। इसलिए दोनों ने अलग होने का फैसला किया लेकिन हालांकि दोनों अभी भी एक दूसरे के दोस्त हैं।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर इमरान खान अपनी कैसानोवा वाली छवि के लिए विश्व में चर्चित रहे हैं। अस्सी के दशक में बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ इमरान खान के रोमांस की चर्चा जोरों पर थी लेकिन यह प्यार शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच सका और दोनों अलग हो गए। बाद में जीनत अमान ने बॉलीवुड अभिनेता मजहर खान से शादी कर ली।

बॉलीवुड की पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम के बीच लिंकअप की खबरें भी काफी जोरों पर थी। वसीम और सुष्मिता के बीच दोस्ती की शुरुआत वर्ष 2008 में टीवी डांस रियलिटी शो एक खिलाड़ी एक हसीना के सेट पर हुई थी। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में इजहार नहीं किया और सुष्मिता ने वसीम के बारे में सिर्फ यही कहा था कि वह उनके दोस्त है।