Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ 2024 का शंखनाद किया : डोटासरा - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ 2024 का शंखनाद किया : डोटासरा

मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ 2024 का शंखनाद किया : डोटासरा

0
मोदी हटाओ-महंगाई घटाओ 2024 का शंखनाद किया : डोटासरा

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि आज महंगाई हटाओ रैली के आयोजन के साथ ही देश में फिर एक नई शुरूआत हुई है जिसकी परणिति में वर्ष 2024 में देश की जनता मोदी सरकार को सत्ता से हटा देगी।

डोटासरा ने आज महंगाई हटाओ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासन में जो जनहित के निर्णय लिए गए उनमें खाद्य सुरक्षा योजना तथा नरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना लागू कर देश की जनता को लाभान्वित किया गया था। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार देश के किसानों पर अत्याचार कर रही है तथा महंगाई रोकने में विफल रहकर आम जनता के साथ अन्याय कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने अगर कोई कार्य किया है तो केवल संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार हमेशा किसान विरोधी रही है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पदभार सम्भालते ही भूमि अधिग्रहण कानून के संशोधन को लागू करने का प्रयास किया जिसे राहुल गांधी जी की अगुवाई में चले आन्दोलन के कारण केन्द्र सरकार को वापस लेना पड़ा।

उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने मंहगाई हटाओ रैली के माध्यम से जिस मुहिम् को प्रारम्भ किया है उसमें राजस्थान के कार्यकर्ता अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

सेवादल के राजस्थान सहित देश भर से हजारों कार्यकर्ता शामिल

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा रविवार को जयपुर में आयोजित महंगाई विरोधी महारैली में कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष हेमसिंह शेखावत के नेतृत्व में हजारों की संख्या में सेवादल के वर्दीधारी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस रैली में जहां देश के अनेक प्रदेशों से सेवादल के पदाधिकारी शामिल हुए वहीं राजस्थान के प्रत्येक जिले से सेवादल के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। रैली की व्यवस्थाओं के लिए सेवादल को दी गयी विभिन्न जिम्मेदारियों को भी उन्होंने बखूबी निभाया जिसकी कांग्रेस के बड़े नेताओं ने सराहना की।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य प्रशिक्षक शैलेन्द्र अग्रवाल ने बताया की रैली में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव व राजस्थान प्रभारी मधु गुरंग, प्रकाश भरतिया, विष्णु शर्मा सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारीगण, विभिन्न प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष एवं सेवादल के प्रशिक्षित वरिष्ठ कार्यकर्ता भी शामिल हुए।

सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रैली स्थल पर हाथों में तिरंगे झंडे व महंगाई विरोधी नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी, सेवादल के साथी जोर शोर से नारे लगा रहे थे पहले लड़े थे गौरों से, अब लड़ेंगे चोरों से, मोदी तेरे शासन में, आग लगी है राशन में, बहुत हुई महंगाई की मार, नहीं चाहिए मोदी सरकार, देश का झंडा तिरंगा,नही चलेगा दुरंगा” “वो दंगों के दंगाई है, हम शांति के सिपाही है सहित कई नारों से रैली स्थल को गुंजायमान कर दिया।

हिन्दूत्ववादियों को सत्ता से बाहर निकालना होगा : राहुल गांधी

लोग जागरुक बनकर केन्द्र सरकार को बनाए जवाबदेह : प्रियंका वाड्रा