Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का - Sabguru News
होम Delhi दिल्ली में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

दिल्ली में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

0
दिल्ली में पारा 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का
Mercury rolled down to 3.8 degrees Celsius in Delhi
Mercury rolled down to 3.8 degrees Celsius in Delhi
Mercury rolled down to 3.8 degrees Celsius in Delhi

नई दिल्ली। पहाड़ी क्षेत्र में हिमपात और शीत हवाओं के चलने से राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया जो कि सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

शहर में सुबह करीब 08:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई।

ठंड का यह आलम था कि बेघर लोग सड़क किनारे जगह -जगह अलाव सेंकते देखे गए।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार दिन में आसमान साफ ​​रहने और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है लेकिन शाम को इसमें गिरावट के आसार हैं।

इस बीच कड़ाके की ठंड के दौरान शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक करीब 1000 बजे 301 पर था जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी का माना जाता है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को इस तरह का मौसम रहने के साथ न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।