Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मैक्सिको में बार में गोलीबारी, 4 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत - Sabguru News
होम World Europe/America मैक्सिको में बार में गोलीबारी, 4 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

मैक्सिको में बार में गोलीबारी, 4 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

0
मैक्सिको में बार में गोलीबारी, 4 महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत

मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के गुआनाजुआतो प्रांत में रविवार तड़के एक बार में हुई गोलीबारी की घटना में चार महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय प्रशासन के मुताबिक गुआनाजुआतो प्रांत के जराल डेल प्रोग्रेसो शहर में कुछ हमलावर अचानक बार में पहुंचे और ग्राहकों तथा उसके कर्मचारियों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया। इस हमले में सात पुरुषों और चार महिलाओं की मौत हो गई है। एक अन्य महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। हमलावर कई गाड़ियाें से बार में पहुंचे थे।

गुआनाजुआतो प्रांत कृषि प्रधान तथा औद्योगिक इकाईयों का भी गढ़ माना जाता है। यह प्रांत मादक पदार्थों की तस्करी तथा इससे संबंधित अन्य आपराधिक गतिविधियाें से बुरी तरह प्रभावित है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गुआनाजुआतो प्रांत में इस वर्ष जनवरी से मई के बीच 1900 से अधिक हत्या के मामले दर्ज किए गए हैं। गुआनाजुआतो प्रांत की पुलिस ने इस हिंसा के लिए मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो समूहों को जिम्मेदार ठहराया है।