Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MHA clarify its order of movement of migrates - Sabguru News
होम Sirohi Aburoad केंद्र ने स्पष्ट किया आदेश, रुकेगी प्रवासियों की स्वच्छंद आवाजाही, सिर्फ इनको अनुमति

केंद्र ने स्पष्ट किया आदेश, रुकेगी प्रवासियों की स्वच्छंद आवाजाही, सिर्फ इनको अनुमति

0
केंद्र ने स्पष्ट किया आदेश, रुकेगी प्रवासियों की स्वच्छंद आवाजाही, सिर्फ इनको अनुमति
केंद्रीय गृह सचिव द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जारी आदेश।
केंद्रीय गृह सचिव द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जारी आदेश।
केंद्रीय गृह सचिव द्वारा सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को जारी आदेश।

सिरोही। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रविवार को आदेश जारी करके अन्य प्रान्तों में स्थाई बसे प्रवासियों के लॉक डाउन के दौरान अपने मूल राज्य  जाने के पूर्व में जारी आदेश को और स्पष्ट कर दिया है।

नए आदेश के अनुसार अन्य प्रांतों में फंसे हुए मजदूरों और लॉकडाउन के दौरान किसी काम से अन्य राज्यों में गए लोग जो लॉकडाउन में फंस गए थे वही अपने मूल स्थान पर जा सकेंगे। जो अन्य राज्यों में काम कर रहे हैं और वहां रह रहे हैं वे लोग अब अपने मूल स्थान और नहीं जा सकेंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के गृह सचिव अजय भल्ला की ओर से जारी आदेश में लिखा है कि 29 अप्रेल और 1 मई के आदेश उन मजदूरों के लिए था जो लॉकडाउन से पहले अपने गृह क्षेत्र के लिए निकल चुके थे और रास्ते में फंस गए या उन लोगों के लिए जो किसी काम से अपने नेटिव प्लेस से अन्य राज्य में गए और लॉक डाउन लागू होने से पहले लौट नहीं सके।

उन्होंने सभी राज्यों के गृह सचिवों को दिए आदेश में लिखा है कि ये सुविधा उन लोगों के लिए नहीं थी जो लोग अन्य राज्यों में रह रहे हैं और आने मूल स्थान पर सामान्य रूप से आना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

केंद्र सरकार के कल के आदेश ओर अमल करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सभी जिला कलेक्टरों से इस आदेश को आगे बढ़ाया। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने सबगुरु न्यूज को बताया कि वीसी में केंद्र सरकार के आदेश की पालना करने को कहा है।

उन्होंने बताया कि नवीन आदेशों की पालना पर काम किया जा रहा हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के चलते देश में महामारी अधिनियम लागू है। ऐसे में महामारी फैलने से रोकने के लिए समस्त अधिकार केंद्र सरका के हाथ में निहित हो जाते हैं।

अब क्या हो सकता है?

केंद्र सरकार के आदेश के बाद राजस्थान और गुजरात सरकार में इस बात की सहमति बन गई थी कि दोनों राज्यो में लॉकडाउन के दौरान फंसे मजदूरों, प्रवासी, पर्यटक और छात्रों के आने जाने के लिए कोई अनुमति की जरूरत नहीं होगी।

इसकी आड़ में हजारों की संख्या में गुजरात में स्थाई रूप से बसे प्रवासी भी आ गए। अब यहां हालात विकट बन गए हैं। केंद्र सरकार के आदेश के बाद अब ये हो सकता है कि अन्य राज्यों की तरह गुजरात से आने वाले प्रवासियों के लिए भी राज्य सरकार की अनुमति की शर्त फिर लागू हो जाए।

अब तक 22 हजार प्रवासी पहुंचे

27 अप्रेल को राज्य सरकार द्वारा प्रवासियों को आने देने की अनुमति दिए जाने के बाद सोमवार सुबह तक सिरोही जिले में विभिन्न राज्यों से करीब 22 हाजार प्रवासी पहुंच चुके हैं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि इन प्रवासियों को होम केरेण्टाइन में रखा जाकर ऑब्जर्वेशन किया जा रहा है।