Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Minister Pramod Jain Bhaya given certificate of debt farm loan waiver in hingonia near sarwar-मंत्री प्रमोद जैन भाया ने किसानों को दिए ऋण माफी के प्रमाण पत्र - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer मंत्री प्रमोद जैन भाया ने किसानों को दिए ऋण माफी के प्रमाण पत्र

मंत्री प्रमोद जैन भाया ने किसानों को दिए ऋण माफी के प्रमाण पत्र

0
मंत्री प्रमोद जैन भाया ने किसानों को दिए ऋण माफी के प्रमाण पत्र

अजमेर। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों से वादा किया था कि उनके कर्ज माफ किए जाएंगे। हमने सरकार बनने के सिर्फ दो दिन में अपना वादा पूरा किया। दो लाख रूपए तक के कर्ज माफ किए जा रहे है। राज्य सरकार किसानों को उनकी फसल की कीमत हाथों हाथ देने के लिए भी नया सिस्टम विकसित करने जा रही है।

मंत्री प्रमोद जैन भाया ने आज सरवाड़ के पास हिंगोनिया में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों की समृद्धि और आर्थिक उन्नति की सोच के साथ काम कर रही है। राजस्थान में लाखों किसानों के 2 लाख रूपए तक के कर्ज माफ किए जा रहे है। अजमेर में भी हजारों किसानों के कर्ज माफ होंगे। बिना किसी राजनीतिक भेदभाव किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि कृषि उपज मण्डी में फसल बेचने के तुरन्त बाद उसका भुगतान मिले, उसका सही मूल्य मिले, उसके लिए नया सिस्टम विकसित किया जा रहा है। किसानों की उन्नति ही राज्य सरकार के कामकाज का मूलमंत्र है। भाया ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार द्वारा की गई ऋण माफी के बकाया 6 हजार करोड़ रूपए का भुगतान भी वर्तमान सरकार द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने समाज के प्रत्येक वर्ग की तरक्की को ध्यान में रखकर विकास का खाका तैयार किया है। किसानों की कर्ज माफी के साथ ही राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिजली के दाम भी नहीं बढ़ाए जाएंगे। किसानों को विद्युत कनेक्शन भी जल्द दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों को भत्ता, कॉलेज में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा सहित कई ऎसे कार्य है, जो सरकार ने शपथ ग्रहण के साथ ही किए है। इन घोषणाओं से आमजन को राहत मिलेगी।

कार्यक्रम को सीसीबी के अध्यक्ष मदन गोपाल चौधरी ने भी संबोधित किया। सहाकारिता विभाग के अतिरिक्त निदेशक जीएल गुप्ता ने बताया कि किसानों का 30 नवम्बर 2018 तक का सम्पूर्ण कर्जा माफ होगा। इसमें छोटे बड़े सभी किसानाें को फायदा मिलेगा। भूमि विकास बैंक के द्वारा दिए गए कर्ज भी माफ होंगे।

कार्यक्रम में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा, सागर शर्मा, प्रधान धाकड़, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

जिले के 63411 किसानों का 257 करोड़ का कर्ज होगा माफ

कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार की घोषणा की अनुपालना में 30 नवम्बर 2018 तक पात्र रहे 63411 किसानों का 257.22 करोड़ रूपए का कर्ज माफ किया जा रहा है। इसके तहत हिंगोनिया में आयोजित शिविर में 200 से अधिक किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए गए।