Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बैतूल में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती
होम Madhya Pradesh Betul बैतूल में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती

0
बैतूल में नाबालिग लड़की को जिंदा जलाया, अस्पताल में भर्ती
Minor girl burnt alive in Betul
Minor girl burnt alive in Betul
Minor girl burnt alive in Betul

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस आरोपी को तलाश रही है। लड़की झुलस गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मुलताई के पास इटावा गांव में बीती रात सत्रह वर्षीय लड़की से एक नाबालिग लड़के ने उससे उसके साथ चलने के लिए कहा। लड़की के मना करने पर आरोपी ने उसके शरीर पर कैरोसीन डालकर आग लगा दी। उसे इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बढ़ता देख पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर नाबालिग आरोपी लड़के की तलाश शुरू कर दी है। वह लड़की का रिश्तेदार बताया गया है।