Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
गुजरात के डांग में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, नौ अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking गुजरात के डांग में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, नौ अरेस्ट

गुजरात के डांग में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, नौ अरेस्ट

0
गुजरात के डांग में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, नौ अरेस्ट

डांग। गुजरात में डांग जिले के आहवा क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने रविवार को बताया कि लड़की के एक रिश्तेदार ने सोशल मीडिया पर कथित अपराध का एक वीडियो देखने के बाद इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। उन्होंने 23 दिसंबर को मामला दर्ज कराया है कि करीब दो महीने पहले आहवा तालुका के एक गांव में नाबालिग लड़की जब एक शादी में जाकर वापस आ रही थी तब उसके साथ उसके एक मित्र लड़के ने दुष्कर्म किया।

उसके बाद लड़के के अन्य आठ दोस्त लड़की को जंगल में ले गए और दो अन्य लड़कों ने भी कथित उसके साथ दुष्कर्म किया। तभी जंगल की ओर किसी को आते हुए देखकर सभी वहां से भाग गए।

कथित तौर पर एक लड़के ने मोबाइल फोन में वीडियो रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर डाल दिया था। शिकायत के आधार पर 20 से 25 साल उम्र के छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि तीन अन्य नाबालिग लड़कों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने ममाला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।