

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ के कप्तानगंज क्षेत्र में बारह साल की बालिका के साथ बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कप्तानगंज इलाके में गुरुवार शाम 12 साल की एक बालिका घर से शौच के लिए निकली थी। इस दौरान रास्ते में मनमोहन उर्फ राजा दुबे ने उसे पकड़ लिया। बालिका का आरोप है कि मनमोहन ने उसके साथ बलात्कार किया।
इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी मनमोहन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।