Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मथुरा में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, यमुना से शव बरामद
होम Headlines मथुरा में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, यमुना से शव बरामद

मथुरा में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, यमुना से शव बरामद

0
मथुरा में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या, यमुना से शव बरामद

मथुरा। उत्तर प्रदेश में मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने छात्रा की हत्या कर दी जिसका शव मंगलवार को यमुना नदी से बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र के अहेरियान निवासी श्रीचन्द्र की पुत्री बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा अंजू (19) रविवार सुबह घर से किताब लेने गई थी, लेकिन घर नहीं लौटी। काफी समय बीत जाने पर छात्रा की बड़ी बहन अनीता ने उसे फोन किया तो दो दफा रिंग गई लेकिन काॅल रिसीव नहीं हुई थी। इसके बाद छात्रा अंजू का मोबाइल बंद हो गया था।

किसी अनहोनी की आशंका के चलते परिजन डीग गेट पुलिस चौकी गए। चौकी प्रभारी ने कहा 24 घंटे बाद आना। उसके बाद वे लोग थाना गोविंद नगर प्रभारी सुभाश चन्द्र पांडेय से मिले तो जब वहां भी यही जबाव मिला तो परिवार के लोग खुद ही छात्रा की तलाश में जुटे। बाद में पुलिस ने गुमशुदगी में रिपोर्ट दर्ज की थी।

पुलिस के अनुसार सदर बाजार क्षेत्र स्थित महादेव घाट के पास यमुना में एक युवती का शव मिला। हत्यारों ने छात्रा का चेहरा पूरी तरह से नष्ट कर दिया, ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसकी जानकारी पर परिजन पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर शिनाख्त गायब छात्रा अंजू के रूप की। परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस समय रहते उनकी बेटी की तलाश करती तो वह जिंदा होती।

बेटी की हत्या से नाराज परिजनों के साथ स्थानीय लोगों ने हंगामा काटते हुए मथुरा-आगरा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और आक्रोषित लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी।