Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सिल्वर स्क्रीन पर आएगी मनोज बाजपेयी और तब्बू की जोड़ी - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood सिल्वर स्क्रीन पर आएगी मनोज बाजपेयी और तब्बू की जोड़ी

सिल्वर स्क्रीन पर आएगी मनोज बाजपेयी और तब्बू की जोड़ी

0
सिल्वर स्क्रीन पर आएगी मनोज बाजपेयी और तब्बू की जोड़ी
Missing trailer out: Tabu, Manoj Bajpayee, Annu Kapoor's search for 3yr old girl begins
Missing trailer out: Tabu, Manoj Bajpayee, Annu Kapoor's search for 3yr old girl begins
Missing trailer out: Tabu, Manoj Bajpayee, Annu Kapoor’s search for 3yr old girl begins

मुबंई। बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी और अभिनेत्री तब्बू की जोड़ी एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएगी।

मनोज बाजपेयी और तब्बू दोनों एक बार फिर साथ आ रहे हैं फिल्म ‘मिसिंग’ से। मनोज बाजपेयी, तब्बू और अनु कपूर स्टारर इस फिल्म का पहला फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का निर्देशन मुकुल अभ्यंकर कर रहे हैं जबकि निर्माता नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म होगी।

मनोज बाजपेयी और तब्बू लगभग 18 सालों के बाद एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे। इन्होंने 2000 में आई फिल्म दिल पे मत ले यार और घात में साथ काम किया था। दर्शकों ने इनकी जोड़ी काफी पसंद भी की थी। मनोज बाजपेयी इस फिल्म से बतौर निर्माता भी जुड़े हैं। फिल्म छह अप्रैल 2018 को रिलीज हो रही है।