Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Amitabh bachchan 51 lakh rupees donation bihar flood affected people - Sabguru News
होम Bihar बिहार के बाढ़ पीड़ितों को अमिताभ ने दिए 51 लाख रुपए, सुशिल कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

बिहार के बाढ़ पीड़ितों को अमिताभ ने दिए 51 लाख रुपए, सुशिल कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

0
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को अमिताभ ने दिए 51 लाख रुपए, सुशिल कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी
Amitabh bachchan 51 lakh rupees donation bihar flood affected people
Amitabh bachchan 51 lakh rupees donation bihar flood affected people
Amitabh bachchan 51 lakh rupees donation bihar flood affected people

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों के साथ-साथ समाजित कामो की वजह से भी चर्चा में बने रहते है। अब हाल ही में अमिताभ ने बिहार में बाढ़ पीड़ितों के सहयोग के लिए 51 लाख रुपए दिए है।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बुधुवार को बताया कि अमिताभ बच्चन ने अपने प्रतिनिधि विजय नाथ मिश्र के माध्यम से राज्य की बाढ़ त्रासदी में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक उन्हें सौंपा। बता दें, अमिताभ बच्चन की ओर से 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा गया। इस पत्र के जरिए बिग बी ने कहा, “बिहार में आई प्राकृतिक आपदा से मैं स्तब्ध हूं। इस विपदा में फंसे लोगों की स्थिति से मैं दुखी हूं। पीड़तिों की सहायता के लिए मैं छोटा सा अंश मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेज रहा हूं।”

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी, हमने बिहार के मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान करने का प्रचार अपने टेलीविजन कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ पर भी किया है। वहीं सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।