

मुंबई। विदेशों के मिलेजुले संकेतों और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे शेयरों में जोरदार रिकार्ड तेजी से देश के शेयर बाजारों ने गुरुवार को लंबी उड़ान भरी। शुरुआत के दो घंटों में बाम्बे शेयर बाजार का सेंसेक्स 475 और नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 127 अंक ऊंचे पर कारोबार कर रहा है।
इससे पहले सत्र की शुरुआत में शेयर बाजार गत दिवस की बड़ी गिरावट से ऊबरे दिखे।
सेंसेक्स बुधवार के 38193.92 अंक की तुलना में 38516.88 अंक पर 322.96 अंक ऊपर खुला और नीचे में 38367.07 अंक तक गिरने के बाद फिलहाल 38667.89 अंक पर 473.97 अंक बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
निफ्टी 11404.85 अंक पर 126.85 अंक ऊंचा है।