Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
modi allowance army woman fixed commision -सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन: मोदी - Sabguru News
होम Delhi सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन: मोदी

सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन: मोदी

0
सशस्त्र सेनाओं में महिलाओं को स्थायी कमीशन: मोदी
modi allowance army woman fixed commision
modi allowance army woman fixed commision
modi allowance army woman fixed commision

नयी दिल्ली । सरकार ने सशस्त्र सेनाओं में शार्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को बड़ा ताेहफा देते हुए उन्हें भी पुरूष अधिकारियों की तरह स्थायी कमीशन देने की घोषणा की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज  पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह सशस्त्र सेनाओं में शार्ट सर्विस कमीशन के माध्यम से भर्ती हुई महिला अधिकारियों को भी उनके समकक्ष पुरूष अधिकारियों की तरह स्थायी कमीशन दिया जायेगा।

उन्होंने कहा , “वह सेना, नौसेना और वायु सेना में शार्ट सर्विस कमीशन महिला अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस पर एक तोहफा दे रहे हैं। इन अधिकारियों को भी पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अनुसार पुरूष समकक्ष अधिकारियों की तरह स्थायी कमीशन मिलेगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की लाखों बेटियां यूनिफार्म पहनकर जीवन जी रही हैं और वे देश के लिए कुछ करना चाहती हैं।

उल्लेखनीय है कि महिला अधिकारियों को अभी शिक्षा, चिकित्सा और जज एडवोकेट जनरल जैसी विशेषज्ञ शाखाओं में ही स्थायी कमीशन दिया जा रहा था। अब इन अधिकारियों को शार्ट सर्विस कमीशन की अवधि पूरी होने के बाद स्थायी कमीशन लेने का मौका मिलेगा।

मोदी ने कहा कि महिलाएं देश में खेतों से लेकर खेलों तथा संसद और सेनाओं में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही हैं। यह महिला सशक्तीकरण की बड़ी मिसाल है।