Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
modi cabinet : bjp's dalit face in haryana Rattan Lal Kataria who defeated Congress veteran Kumari Selja-कुमारी सैलजा को हराने वाले रतनलाल कटारिया बने राज्य मंत्री - Sabguru News
होम Haryana Ambala कुमारी सैलजा को हराने वाले रतनलाल कटारिया बने राज्य मंत्री

कुमारी सैलजा को हराने वाले रतनलाल कटारिया बने राज्य मंत्री

0
कुमारी सैलजा को हराने वाले रतनलाल कटारिया बने राज्य मंत्री

नई दिल्ली। हरियाणा के सुरक्षित संसदीय सीट अंबाला में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा को पराजित करने वाले रतन लाल कटारिया को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में राज्य मंत्री बनाया गया है।

उन्नीस दिसंबर 1951 को जन्मे कटारिया हरियाणा राज्य मंत्रिमंडल में रह चुके हैं। अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा ने रतन लाल कटारिया ने तीसरी बार दांव खेला था। तजुर्बे और पुराने चेहरे के चलते ही भाजपा ने कटारिया को अंबाला से उतारा जहां उन्होंने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री कुमारी सैलजा को हराने में सफल रहे।

वह 1999 में भी इसी सीट से सांसद रह चुके हैं। 2014 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार वाल्मीकि को हराया था। इस बार उन्होंने कुमारी शैलजा को हराया था।

कटारिया को 1980 में भाजयुमो का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद वह पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जाति मोर्चा के अखिल भारतीय महामंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तक के सफर के बाद उन्हें जून 2001 से सितंबर 2003 तक भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। 1987-90 में प्रदेश सरकार के संसदीय सचिव एवं हरिजन कल्याण निगम के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जून 1997 से जून 1999 तक वह हरियाणा वेयर हाउसिंग के अध्यक्ष रहे।