Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए कई कदम : अलका गुर्जर - Sabguru News
होम Headlines मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए कई कदम : अलका गुर्जर

मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए कई कदम : अलका गुर्जर

0
मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाए कई कदम : अलका गुर्जर

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री डॉ अलका गुर्जर ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने महिला सशक्तीकरण की दिशा में कई कदम उठाए हैं जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है।

डा अल्का गुर्जर आज भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के समापन सत्र को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का उद्देश्य है कि महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद भारत की नारी का सम्मान सरकार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अलका मूंदड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण मंत्रालयों में 11 महिला मंत्रियों को स्थान देकर महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा उदाहरण विश्व के समक्ष रखा है। इसके लिए हम महिला मोर्चा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा कपिल मिश्रा ने बताया कि महिलाओं के समक्ष बहुत अधिक विषम स्थिति होती है मगर उसके बावजूद भी सिर्फ महिलाएं यह कैसी प्रभु की कृति है जो सब कुछ संभाल लेती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले खड़ा होना है तो अधिक से अधिक प्रवास करें क्योंकि जितना अधिक प्रवास होगा उतने ही आत्मीय संबंध जुड़ेंगे और उन्होंने पूरे राष्ट्र में प्रवास का संस्मरण महिला मोर्चा को अपने उद्बोधन में दिया।