Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी भ्रष्ट, संवैधानिक संस्थाओं को कर रहे हैं खत्म: राहुल गांधी
होम Breaking मोदी भ्रष्ट, संवैधानिक संस्थाओं को कर रहे हैं खत्म: राहुल गांधी

मोदी भ्रष्ट, संवैधानिक संस्थाओं को कर रहे हैं खत्म: राहुल गांधी

0
मोदी भ्रष्ट, संवैधानिक संस्थाओं को कर रहे हैं खत्म: राहुल गांधी
Modi Is Corruption, Says Rahul Gandhi After Yeddyurappa Resigns
Modi Is Corruption, Says Rahul Gandhi After Yeddyurappa Resigns

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘भ्रष्ट’ करार देते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि उन्होंने तथा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में विधायकों की खरीद-फरोख्त की कोशिश की और वे देश की संवैधानिक संस्थाओं को खत्म करने में लगे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जनता दल (एस) ने जिस तरह भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में रोका है उसी तरह से सभी विपक्षी दल मिलकर उसे दूसरी जगहों पर सत्ता में आने से रोकेंगे।

गांधी ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक विशेष संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष की बात करने वाले मोदी खुद ही भ्रष्टाचारी हैं। कर्नाटक में कांग्रेस एवं जनता दल (एस) के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की अनुमति दिल्ली से मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दी थी। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का भ्रष्टाचार है। प्रधानमंत्री भ्रष्टचार हैं और वह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी किसी संस्थान का सम्मान नहीं करते हैं। विधानसभा, संसद न्यायालय किसी की उन्हें इज्जत करनी नहीं आती। उन्हें सिर्फ आरएसएस का सम्मान करना आता है।

मुझे खुशी हुई कि कर्नाटक की जनता ने मोदी, भाजपा तथा हत्या के आरोपी रहे अमित शाह को बता दिया है कि देश की जनता का फैसला आप से आपके पैसे और आपकी ताकत से बड़ा हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी ने कर्नाटक में लोकतंत्र पर हुए बड़े आक्रमण को रोका है। इससे पहले गोवा, मणिपुर और मेघालय में भी इसी तरह से लोकतंत्र पर हमले हुए हैं। कर्नाटक में कांग्रेस ने जिस तरह से वहां की जनता की आवाज की रक्षा की है विपक्षी दलों के साथ मिलकर उसी तरह से देश के अन्य हिस्सों में भी लोकतंत्र पर होने वाले हमलों से जनता की आवाज की रक्षा की जाएगी।