Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Modi makes false promises says Rahul Gandhi in bandra rally-मोदी झूठे वादे करते हैं : राहुल गांधी - Sabguru News
होम Headlines मोदी झूठे वादे करते हैं : राहुल गांधी

मोदी झूठे वादे करते हैं : राहुल गांधी

0
मोदी झूठे वादे करते हैं : राहुल गांधी

मुंबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आम लोगों से झूठे वादे करते हैं और आगामी आम चुनाव में जनता उन्हें जरूर इसका सबक सिखाएगी।

गांधी ने यहां बान्द्रा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी ने वर्ष 2014 के लोकसभा के चुनाव में वादा किया था कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए डाला जाएगा और कालाधन विदेश से वापस लाया जाएगा लेकिन अभी तक दोनो वादे पूरे नहीं हुए।

गांधी ने मोदी पर प्रहार जारी रखते हुए कहा कि उन्होंने देश की गरीब जनता को जरूर अपने ही रुपए बैंक से निकालने के लिए घंटो लाइन में लगवा दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी धनवान बैंक की लाइन में नहीं देखा गया। मोदी ने युवाओं के लिए हर साल बडे पैमाने पर रोजगार देने का भी वादा किया था वह भी पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक किसान परेशान हैं लेकिन इसके बावजूद केन्द्र या महाराष्ट्र सरकार ने यहां के किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। यदि हमारी सरकार जीत कर आती है तो हम वादा करते हैं कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों की हमारी सरकार ने किसानों का कर्ज सरकार में आते ही माफ कर दिया।

गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार महाराष्ट्र के गरीब आदिवासियों की जमीन अब कुछ उद्योगपतियों को देना चाहती है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में महाराष्ट्र की जनता भाजपा को सबक सिखा कर रहेगी।

उन्होंने कहा कि 2019 में यदि हमारी सरकार आती है तो सभी के खाते में एक निश्चित रकम डाली जायेगी। हमने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में हमने चुनाव में वादा किया था कि यदि हमारी सरकार आयेगी तो 10 दिन के अंदर कर्ज माफ कर दिया जायेगा और हमारी सरकार ने सिर्फ दो दिन में अपना वादा पूरा किया।

गांधी ने जनता से महाराष्ट्र में लोकसभा के चुनाव में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि सभी दल मिल कर भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ें तो अवश्य ही विजय हमारी होगी।