

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी, पूर्व उप राष्ट्रपति माेहम्मद अंसारी हामिद और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
मुखर्जी, डा. सिंह, अंसारी तथा गांधी ने पंडित नेहरू के यहां समाधि स्थल शांतिवन पर जाकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके अलावा वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और मोती लाल वोरा ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मोदी ने सुबह ट्वीट किया कि हमारे प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे पंडित नेहरू ने 27 मई 1964 काे नई दिल्ली में अंतिम सांस ली थी।
VIDEO अजमेर कांग्रेस ने पुण्यतिथि पर पंडित नेहरू को किया नमन