Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Modi Rahul Sonia congratulate Manmohan singh on his birthday - Sabguru News
होम Delhi मोदी, सोनिया और राहुल ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन पर बधाई

मोदी, सोनिया और राहुल ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन पर बधाई

0
मोदी, सोनिया और राहुल ने मनमोहन सिंह को दी जन्मदिन पर बधाई
Modi, Sonia, Rahul congratulate Manmohan Singh on his birthday
 Modi, Sonia, Rahul congratulate Manmohan Singh on his birthday
Modi, Sonia, Rahul congratulate Manmohan Singh on his birthday

नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी तथा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। डा़ सिंह आज 87 वर्ष के हो गये।

मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की और कहा “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री डाॅ़ मनमोहन सिंह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

गांधी ने राष्ट्र निर्माण तथा आर्थिक विकास में डॉ़ सिंह के योगदान का जिक्र करते हुए कहा “डॉ़ सिंह के कुशल नेतृत्व में देश ने कठिन दौर में भी प्रगति की ऊंची छलांग लगाई। आज के शासकों को उनकी विद्वता का लाभ लेना चाहिए। मैं डॉ़ सिंह के खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना करती हूं।”

राहुल गांधी ने कहा “मनमोहन सिंह ने देश के निर्माण में निस्वार्थ सेवा तथा समर्पण भाव से काम कर असाधरण योगदान दिया है। मैं उनके जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य तथा खुशहाल जीवन की कामना करता हूं।’’

कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर डॉ़ सिंह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और कहा ‘‘आज हम लोग उनकी महान उपलब्धियों को याद करते है। उन्होंने कई दशकों तक हमारे देश की सेवा की है और विशिष्ट विद्वता, मानवता और समर्पण से देश को सशक्त बनाने में योगदान दिया है।”