Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
moshivraj ne khoya janta ka visvas - Sabguru News
होम Breaking मोदी -शिवराज ने जनता का विश्वास गंवाया – सुरजेवाला

मोदी -शिवराज ने जनता का विश्वास गंवाया – सुरजेवाला

0
मोदी -शिवराज ने जनता का विश्वास गंवाया – सुरजेवाला
Modi-Shivraj loses public confidence - Surjevala

भोपाल 20 नवंबर :- कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 15 साल के शासन के दौरान 21 घोटालों और 25 आरोपों का पुलिंदा पेश करते हुए आज दावा किया कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकारें जनता का विश्वास खो चुकीं हैं। इससे घबराए, बौखलाए और लड़खड़ाए दोनों नेता जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में ‘जनता के आरोप’ नाम से एक दस्तावेज पेश किया। उन्होंने आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि मोदी – शिवराज की सरकारें दलालों की संरक्षक हैं। एक मेहुल चौकसी और नीरव मोदी को भगाने में लगा रहा वहीं दूसरा मंडी में किसानों को लूटने में लगा रहा। जबकि मध्यप्रदेश में रेत, पेंशन, बिजली, डामर, विश्वविद्यालय, खाद्यान्न लेकर शौचालय घोटाले तक की लंबी फेहरिस्त है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सरकार घोटाले बाजों की सरकार है। बिजली, शिक्षा, सुरक्षा, पोषण, किसान, सुशासन आदि मोर्चाें पर शिवराज सरकार आैंधे मुंंह गिरी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला अपराधों में बीते 15 साल में 1170 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। लिंगापनुपात में गिरावट आयी है। कोख में बच्चियों को मारने की घटनाएं बढ़ीं हैं। उन्होंने कहा कि 2016 में हर दिन 13 बेटियाें से बलात्कार हुए। 25566 महिलाओं के अपहरण हुए। छेड़छाड़ की एक लाख घटनाएं हुईं। नौ जिलों में 7500 बेटियां गायब हो गयीं। ऐसे में सवाल ये हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को रात में नींद कैसे आती होगी।

किसानों के मोर्चे पर राज्य सरकार को घेराबंदी करते हुए श्री सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में किसान आत्महत्या में 21 फीसदी की वृद्धि हो रही है। रोजाना चार किसान आत्महत्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री के गृह जिले के 24 गांवों के किसानों ने इच्छामृत्यु की मांग की है। किसानों के मान स्वाभिमान को पैरों तले रौंदा जा रहा है। भावान्तर योजना का किसानों को कोई लाभ नहीं मिला बल्कि 15 मंडियों के 40 व्यापारियों की सांठगांठ से किसानों के हक लूटे जा रहे हैं। फसल बीमा योजना से निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है।

श्री सुरजेवाला ने कहा, “घोषणाबाज मामा ने सबकी आंखों में झोंकी धूल। जनता इस बार उखाड़ फेंकेगी कमल का फूल।” उन्होंने कहा कि जुमलेबाज भाजपा के खिलाफ सच के सिपाही कांग्रेसी मैदान में हैं। तथ्यात्मक बनाम जुमलात्मक की इस लड़ाई में कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोगों को जाति धर्म के आधार पर नहीं बांटती है। कांग्रेस का नारा है कि जन जन से हमारा नाता है, हमें सरकार चलाना आता है। उन्होंने कहा कि यह आरोप पत्र शिवराज सरकार की विफलता का दस्तावेज है जबकि कांग्रेस का वचनपत्र, मध्यप्रदेश में कैसे बदलाव आएगा, इसका दृष्टिपत्र है।