

मुंबई। बॉलीवुड और टीवी के कई स्टार्स गुपचुप शादी रचा लेते है। ऐसा ही कुछ जानी मानी टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) करने जा रही है। जी हाँ, मोना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। मोना की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन उनके प[पति की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई।
इन तस्वीरों में मोना के दोनों हाथों और पैरों में मेहंदी लगी हुई नजर आ रही हैं। मोना के साथ टीवी के कई मशहूर कलाकार गौरव गेरा भी मौजूद हैं। खबरों के अनुसार, मोना 27 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। ऐसी खबरे है कि मोना की शादी मुंबई में ही होगी, जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खास दोस्त शामिल होंगे।
बता दें, मोना सिंह ने टीवी के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘3 इडियट्स’ में भी अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर की बड़ी बहन के रूप में नजर आई थीं। खबरे है कि मोना एक बार फिर आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में भी नजर आ सकती हैं।