Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राफेल नडाल ने 35वीं बार जीता एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब - Sabguru News
होम Headlines राफेल नडाल ने 35वीं बार जीता एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब

राफेल नडाल ने 35वीं बार जीता एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब

0
राफेल नडाल ने 35वीं बार जीता एटीपी मास्टर्स 1000 खिताब

मॉन्ट्रियल। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल ने निर्मम प्रदर्शन करते हुए रूस के डेनिल मेदवेदेव को रविवार को लगातार सेटों में 6-3, 6-0 से हराकर रोजर्स कप टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

विश्व के नंबर दो खिलाड़ी नडाल का यह 51वां एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट का फाइनल था और उन्होंने 35वीं बार मास्टर्स 1000 किताब जीत लिया। नडाल की रोजर्स कप में यह पांचवीं खिताबी जीत है। नडाल ने इससे पहले यहां चार वर्ष पहले खिताब जीता था।

पहली बार एटीपी मास्टर्स 1000 टूर्नामेंट के फाइनल में खेल रहे मेदवेदेव नडाल के सामने कोई चुनौती नहीं पेश कर पाए और दूसरे सेट में तो उन्होंने समपर्ण ही कर दिया।

नडाल को इस जीत से 1000 एटीपी रैंकिंग अंक और 10 लाख 49 हजार 40 डॉलर मिले जबकि मेदवेदेव को 600 अंक और पांच लाख 31 हजार 10 डॉलर मिले।

नडाल अपने 35वें मास्टर्स 1000 खिताब से विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच से दो कदम आगे निकल गए हैं जिनके नाम 33 मास्टर्स 1000 खिताब हैं।