Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
फेसबुक फ्रेंड किशोरी के साथ बर्थडे पार्टी में गैंगरेप, दो अरेस्ट
होम Breaking फेसबुक फ्रेंड किशोरी के साथ बर्थडे पार्टी में गैंगरेप, दो अरेस्ट

फेसबुक फ्रेंड किशोरी के साथ बर्थडे पार्टी में गैंगरेप, दो अरेस्ट

0
फेसबुक फ्रेंड किशोरी के साथ बर्थडे पार्टी में गैंगरेप, दो अरेस्ट
Moradabad : gangrape of school girl on the pretext of birthday party
Moradabad : gangrape of school girl on the pretext of birthday party

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में फेसबुक फ्रेंड किशोरी के साथ सामूहिक बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जे रविन्दर गौड़ ने बुधवार को बताया कि मुरादाबाद महानगर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी की पुत्री कक्षा दस की छात्रा की मानसरोवर कालोनी निवासी अश्विनी नामक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद मिलने का सिलसिला बढ़ता गया। किशोरी से दोस्ती के बारे में अश्विनी ने अपने अन्य साथियों को बताया और उसे जन्मदिन के बहाने पार्टी में शामिल होने के लिए तैयार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रुड़की (उत्तराखंड) निवासी बताकर कमरा बुक कराया गया था। गत रविवार को किशोरी को कमरे में ले जाकर जन्मदिन के मौके का हवाला देते हुए शराब पिलाई और रात को होटल में रखा था।

अगले दिन सुबह दस बजे उसे कार से घर ले जाया गया। तब तक किशोरी के परिजन गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा चुके थे। किशोरी के घर वापस लौटने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए और आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया।

गौड़ ने बताया कि होटल की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। किशोरी का आरोप है कि मुरादाबाद के सिविल लाइन में तैनात कांस्टेबल देवेन्द्र और विवेक ने उसके साथ बलात्कार किया था। मामला दर्ज कर अश्वनी और कांस्टेबल देवेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही की भूमिका उजागर होने पर उसे तत्काल निलंबित कर दिया गया है।