Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दुनिया में कोरोना वायरस से करीब 18.36 लाख लोगों की मौत - Sabguru News
होम Breaking दुनिया में कोरोना वायरस से करीब 18.36 लाख लोगों की मौत

दुनिया में कोरोना वायरस से करीब 18.36 लाख लोगों की मौत

0
दुनिया में कोरोना वायरस से करीब 18.36 लाख लोगों की मौत

वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नई दिल्ली। विश्व में कई देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के टीकाकरण का अभियान शुरू होने के बीच इस महामारी का प्रकोप जारी है और अब तक इससे दुनियाभर में करीब 18.36 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लगभग 8.46 करोड़ लोग प्रभावित हो चुके हैं।

अमरीका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 191 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 8,45,88,500 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 18 लाख 35 हजार 788 मरीजों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित अमरीका में संक्रमितों की संख्या 2.04 करोड़ हो गई है, जबकि 3,50,186 लोगों की मौत हुई है। संक्रमणों के मामलों में दूसरे सबसे बड़े देश भारत में संक्रमितों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 23 हजार से अधिक हो गई है जबकि 99.27 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रहने से सक्रिय मामले घटकर 2.47 लाख रह गए हैं जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1,49,435 हो गई है। ब्राजील में कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 77.16 लाख से ज्यादा हो गई है जबकि इस महामारी से 1,95,725 मरीजों की मौत हो चुकी है।

रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या करीब 31.80 लाख हो गयी है जबकि 57,235 लोगों की मौत हो गई है। फ्रांस में 27 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं और 65,048 मरीजों की मौत हाे चुकी है।

ब्रिटेन में 26.07 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 74,682 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोविड-19 से अब तक 22.32 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 21,295 लाेगों की मौत हुई है। इटली में अब तक 21.41 लाख से अधिक लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और 74,985 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्पेन में इस महामारी से अब तक 19.28 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 50,837 लोगों की मौत हुई है। जर्मनी में इस वायरस की चपेट में 17.73 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं तथा 34,480 लोगों की मौत हुई है।

कोलंबिया में इस जानलेवा वायरस से अब तक 16.66 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,765 लोगों ने जान गंवाई है। अर्जेंटीना में कोविड-19 से अब तक करीब 16.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं तथा 43,375 लोगों की मौत हो चुकी है।

मेक्सिको में कोरोना से अब तक 14.43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 1,26,851 लोगों की मौत हो चुकी है। पोलैंड में संक्रमण के करीब 13.19 लाख मामले सामने आए हैं तथा 29,058 लोगों की मौत हो गई है। ईरान में इस महामारी से अब तक 12.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा 55,438 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन में करीब 11.02 लाख से ज्यादा लाेग इस वायरस से प्रभावित हुए हैं जबकि 19,498 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में करीब 10.89 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 29,175 लोग काल के गाल में समा गए हैं। पेरू में इस वायरस से अब तक 10.15 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं और 37,680 लोगों की मौत हो चुकी है।

नीदरलैंड में कोरोना से 8.25 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,660 लोगों की मौत हुई है। इंडोनेशिया में संक्रमितों की संख्या 7.58 लाख हो गयी है और मृतकों का आंकड़ा 22,555 तक पहुंच गया है। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 7.35 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 11,827 लोगों की मौत हुई है। बेल्जियम में कोरोना से 6.49 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 19,664 लोगाें की मौत हो चुकी है। रोमानिया में कोरोना से 6.37 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15,919 लोगाें की मौत हो चुकी है।

चिली में कोविड-19 से अब तक करीब 6.12 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 16,724 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं इराक में संक्रमितों की संख्या 5.99 लाख और मृतकों का आंकड़ा 12,829 तक पहुंच गया है। कनाडा ने बंगलादेश को कोरोना संक्रमितों के मामले में पीछे छोड़ दिया है जहां अब तक करीब 5.90 लाख से ज्यादा लोग संक्रमति हुए हैं, जबकि 15,707 लोगों की मौत हुई है।

बांग्लादेश में संक्रमितों की संख्या 5.15 लाख को पार कर गयी है और 7,599 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 4.86 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं तथा 10,133 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलीपींस में इस महामारी से अब तक करीब 4.76 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 9,253 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्विट्ज़रलैंड में इस महामारी से अब तक 4.52 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,729 लोगों की मौत हो चुकी है। मोरक्को में इस महामारी से अब तक 4.42 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 7,452 लोगों की जान जा चुकी है।स्वीडन में भी कोरोना से 4.37 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 8,727 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजराइल में इस महामारी से करीब 4.35 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 3,391 लोगों की जान जा चुकी है। पुर्तगाल कोरोना में करीब 4.24 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 7,045 लोगों की मौत हो चुकी हैं। ऑस्ट्रिया भी कोरोना से 3.64 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6,275 लोगों की मौत हो चुकी हैं

सऊदी अरब में भी कोरोना से करीब 3.63 लाख लोग प्रभावित हैं जबकि 6,239 लोगों की मौत हो चुकी हैं। कोरोना वायरस से इक्वाडोर में 14,059, बोलीविया में 9186, मिस्र में 7741, चीन में 4784 और ग्वाटेमाला में 4827 लोगों की मौत हो चुकी है।