Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जल्द भरे जाएंगे पीटीआई के 5 हजार से अधिक पद : बीडी कल्ला - Sabguru News
होम Career जल्द भरे जाएंगे पीटीआई के 5 हजार से अधिक पद : बीडी कल्ला

जल्द भरे जाएंगे पीटीआई के 5 हजार से अधिक पद : बीडी कल्ला

0
जल्द भरे जाएंगे पीटीआई के 5 हजार से अधिक पद : बीडी कल्ला

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा विभाग ने शारीरिक शिक्षक अनुदेशक ग्रेड थर्ड (PTI) के रिक्त पांच हजार 126 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से नियमानुसार भरे जाने के आदेश जारी किए हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने आज बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की वर्ष 2022-23 की बजट घोषणा संख्या 48 की अनुपालना में यह आदेश जारी किए गए है।

डा कल्ला ने बताया कि पीटीआई के पांच हजार 126 पदों पर सीधी भर्ती के लिए वित्त विभाग द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई है एवं शीघ्र ही उचित प्रक्रिया के माध्यम से इन पदों पर भर्ती की जाएगी।