Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
बीकानेर : मकान गिरने से पांच से अधिक लोगों के दबने की आशंका
होम Rajasthan Bikaner बीकानेर : मकान गिरने से पांच से अधिक लोगों के दबने की आशंका

बीकानेर : मकान गिरने से पांच से अधिक लोगों के दबने की आशंका

0
बीकानेर : मकान गिरने से पांच से अधिक लोगों के दबने की आशंका
More than five people to be buried under house collapse in Bikaner
More than five people to be buried under house collapse in Bikaner

बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर जिले के नोखा शहर में शुक्रवार को एक दो मंजिले मकान के भर भरा कर गिर जाने से पांच से अधिक लोगों के दबने की आशंका है।

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि शहर के नर्सिेग काॅलेज के समीप भवन के गिरने से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

भवन के गिरते ही वहां हड़कंप मच गया और सारा इलाका धूल के गुब्बारे से भर गया। घटना से हतप्रद लोग एकाएक कुछ समझ ही नहीं पाये। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बचाव एवं राहत कार्य शुरू किया।

शर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा शुरू किए गए बचाव एवं राहत कार्य में एक बच्ची सहित दो लोगों को जीवित बाहर निकाल लिया गया है तथा अन्य लोगों को मलबे से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बचाव एवं राहत कार्य में पुलिस के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं के लोग भी जुटे हुए है।