
माउंट आबू। राजस्थान का हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान में निरंतर आ रही गिरावट के चलते शनिवार का दिन सीजन का सर्वाधिक ठंडा दिन महसूस किया गया।
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से तापमापी का पारा एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सवेरे कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने आग तापने के साथ अदरक की चाय का सहारा लेकर सर्दी से बचाव के उपाय किए।
तापमान के लुढक़ने से रात को खुले में खड़े वाहनों की छतों, बाग बगीचों, उद्यानों, पेड़ पौधों के पतों, खेतों में खड़ी फसलों पर रात को गिरी ओंस की बूंदे सवेरे बर्फ में तबदील हो गईं। वहीं आसमान के साफ रहने से अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने से तापमापी का पारा 21 डिग्री सेल्स्यिस दर्ज किया गया।