

भोपाल | मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की एक विशेष अदालत ने बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या के दोषी को आज फांसी की सजा सुनायी।
विशेष न्यायाधीश कुमुुदनी पटेल ने राजधानी भोपाल केे कमलानगर थाना क्षेत्र में कुछ समय पहले हुयी इस घटना के आरोपी विष्णु को कल दोषी करार दिया था। सजा के लिए आज का दिन मुकर्रर किया था। अदालत ने दोषी विष्णु को फांसी की सजा सुनायी।
कमलानगर क्षेत्र की एक झुग्गी बस्ती की रहने वाली नौ वर्षीय बालिका से लगभग एक माह पूर्व विष्णु बामोरे ने दुष्कर्म किया तथा बाद में उसकी हत्या कर शव को नाले के किनारे फेंक दिया था। घटना के बाद पुलिस ने बालिका के शव को बरामद किया और विष्णु को खंडवा जिले से गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रशासन ने इस मामले में शीघ्रता दिखाते हुए चालान अदालत में पेश कर दिया था।