Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MS Dhoni becomes first Indian to hit 200 in IPL sixes-एमएस धोनी आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय - Sabguru News
होम Breaking एमएस धोनी आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय

एमएस धोनी आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय

0
एमएस धोनी आईपीएल में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय

बेंगलूरू। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के खिलाफ अपनी धुआधार पारी के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स को जीत न दिला सके हों लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग ट्वंटी 20 टूर्नामेंट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनने का रिकार्ड उन्होंने अपने नाम जरूर कर लिया है।

चेन्नई को बेंगलूरू से उसके घरेलू एम चिन्नास्वामी मैदान पर रविवार को एक रन से हार झेलनी पड़ी थी जो उसकी लगातार दूसरी शिकस्त है। इस मैच में चेन्नई के कप्तान धोनी ने अकेले दम पर संघर्ष करते हुए 48 गेंदों में पांच चौके और सात छक्के लगाते हुए नाबाद 84 रन की लाजवाब पारी खेली थी। हालांकि टीम लक्ष्य का पीछा करने में मात्र एक रन से चूक गई।

धोनी अपनी इस पारी की बदौलत हालांकि आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए जिसने 200 छक्के लगाने की उपलब्धि अपने नाम की है। वह ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी हैं जिसने यह आंकड़ा छूआ है। उनसे आगे इस सूची में कैरेबियाई बल्लेबाज़ क्रिस गेल हैं जिनके नाम 323 छक्के हैं जबकि बेंगलूरू टीम के दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ ए बी डीविलियर्स 204 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

धोनी ने आरसीबी के खिलाफ अपनी पारी में सात छक्के जड़े जिसके बाद उनका कुल आंकड़ा 203 पहुंच गया है। भारतीय खिलाड़ियों में छक्काें के मामले में चेन्नई के कप्तान सबसे आगे हैं। उनके बाद मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा (190) दूसरे और फिर सुरेश रैना(190) हैं। आरसीबी के कप्तान विराट(186) उनके बाद हैं।