

रांची। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने अंतिम रांची टेस्ट पारी और 202 रन से जीता है। इस मैच में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे। जी हाँ, धोनी को स्टेडिम में देख फैंस काफी खुश हुए।
Look who’s here 😍 pic.twitter.com/whS24IK4Ir
— BCCI (@BCCI) October 22, 2019
धोनी ने भारतीय टीम और झारखंड के स्पिनर शहबाज नदीम से बात की। नदीम का यह डेब्यू मैच था। धोनी नदीम को गुरुमंत्र देते नजर आ रहे है। इसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।
Great to see a true Indian legend in his den after a fantastic series win #Dhoni #TeamIndia #INDvsSA pic.twitter.com/P1XKR0iobZ
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) October 22, 2019
बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस फोटो को शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में लिखा, देखिए कौन आया है।’ नदीम के अलावा धोनी टीम इंडिया के मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ भी नजर आए। शास्त्री ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘शानदार सीरीज जीत के बाद एक सच्चे भारतीय लिजेंड से मिलकर काफी अच्छा लगा।’ धोनी की इन तस्वीरों को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।