Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
सेलेब्स के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये MS धोनी, देखें तस्वीरें - Sabguru News
होम Sports Cricket सेलेब्स के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये MS धोनी, देखें तस्वीरें

सेलेब्स के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये MS धोनी, देखें तस्वीरें

0
सेलेब्स के साथ फुटबॉल खेलते नजर आये MS धोनी, देखें तस्वीरें
ms-dhoni-leander-paes-spotted-playing-charity-football-together-in-mumbai
ms-dhoni-leander-paes-spotted-playing-charity-football-together-in-mumbai
ms-dhoni-leander-paes-spotted-playing-charity-football-together-in-mumbai

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है। ऐसे में वह अपना क्वालिटी टाइम अपने परिवार के साथ बिता रहे है। लेकिन हाल ही में वह सेलेब्स के साथ फुटबॉल मैच खेलते नजर आये। उन्होंने भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस, एक्टर अर्जुन कपूर, और डीनो मोरिया के अलावा अन्य स्टार्स के साथ फुटबॉल खेला।

एमएस धोनी की ब्रैंडिंग का कामकाज देखने वाली कंपनी रहिती स्पोर्ट्स ने सोमवार को एक इस मैच की कुछ तस्वीरें अपने फेसबुक पेज पर शेयर कीं। इन तस्वीरों में धोनी और लिएंडर पेस फुटबॉल खेलते दिख रहे हैं। उनके साथ कुछ अन्य क्रिकेटर्स भी शामिल हैं।


तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘कप्तान कूल: एम एस धोनी भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंड़र पेस के साथ मुंबई में चैरिटी फुटबॉल मैच के लिए। ‘इस मैच के दौरान फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों ने हरे रंग की ड्रेस पहनी थी, वहीं दूसरी टीम के सदस्य नारंगी रंग की ड्रेस पहनकर खेले।