Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MS dhoni luggage swap at kolkata international airport - Sabguru News
होम Sports Cricket MS धोनी के साथ एयरपोर्ट पर हुई ये घटना और फिर मच गई अफरा-तफरी

MS धोनी के साथ एयरपोर्ट पर हुई ये घटना और फिर मच गई अफरा-तफरी

0
MS धोनी के साथ एयरपोर्ट पर हुई ये घटना और फिर मच गई अफरा-तफरी
ms dhoni luggage swap at kolkata international airport
ms dhoni luggage swap at kolkata international airport
ms dhoni luggage swap at kolkata international airport

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर है, फिर भी वह चर्चा में बने रहते है। लेकिन हाल ही में उनके साथ कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक अजीब घटना हो गई। उनका लगेज बैग कोई दूसरा व्यक्ति से उठा ले गया। वहीं धोनी भी एक जैसा लगेज बैग उसे उठाकर ले गए।

लेकिन धोनी को बाद में पता चला कि वो उनका लगेज बैग ही नहीं है। सूत्रों के अनुसार, धोनी का लगेज एयरलाइन के कर्मचारियों की गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के साथ स्वैप हो गया था। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद धोनी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान की अदला-बदली की जानकारी मिली।

हालांकि इस गलती को सुधारने के लिए, एयरलाइंस के अधिकारियों ने उस पैसेंजर को सूचित किया है जिसने (गलती से) हवाई अड्डे से धोनी का सामान गलती से उठा लिया था। उन्होंने तुरंत उस यात्री से संपर्क किया जो गलती से धोनी का लगेज लेकर एयरपोर्ट से निकल गया था। बता दें, इस विचित्र घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारी सकते में आ गए।