Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MS dhoni prempts questions on sabbatical says dont ask till january - Sabguru News
होम Sports Cricket संन्यास के सवाल पर पहली बार धोनी ने कहा – जनवरी तक मत पूछो

संन्यास के सवाल पर पहली बार धोनी ने कहा – जनवरी तक मत पूछो

0
संन्यास के सवाल पर पहली बार धोनी ने कहा – जनवरी तक मत पूछो
ms dhoni prempts questions on sabbatical says dont ask till january
ms dhoni prempts questions on sabbatical says dont ask till january
ms dhoni prempts questions on sabbatical says dont ask till january

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट फैंस की धड़कन कहे जाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी समय से अपने खेल से दूर है। इस दौरान धोनी के संन्यास को लेकर कई तरह की खबरें भी आई। लेकिन धोनी ने कभी इस सवाल पर अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी। लेकिन हाल ही में धोनी ने कहा कि जनवरी तक मत पूछो।

मुंबई में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे धोनी से जब पूछा गया कि वह कब तक क्रिकेट से बाहर रहेंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘जनवरी तक मत पूछो’ बता दें, धोनी को कुछ दिन पहले झारखंड अंडर-23 टीम के साथ अभ्यास करते देखा गया था, जिसके बाद उनकी संभावित वापसी की अटकल लगाई जाने लगी थी।

धोनी ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में खेला था। टीम इंडिया यह मैच हारकर टूर्नमेंट से बाहर हो गई और इसके बाद से धोनी करीब 4 महीने से ब्रेक पर हैं। वह एक के बाद एक सीरीज से अपना नाम वापस लेते जा रहे है।