Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
MS Dhoni का ये वीडियो अपने रिस्क पर देखें... - Sabguru News
होम Sports Cricket MS Dhoni का ये वीडियो अपने रिस्क पर देखें…

MS Dhoni का ये वीडियो अपने रिस्क पर देखें…

0
MS Dhoni का ये वीडियो अपने रिस्क पर देखें…
MS dhoni singing video viral on social media
MS dhoni singing video viral on social media
MS dhoni singing video viral on social media

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर अपने दोस्तों संघ मस्ती करने में लगे हुए। इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो बेहद ही शानदार है। लेकिन इस वीडियो आप अपने रिस्क पर ही देखें।

दरअसल, एमएस धोनी और उनकी पत्‍नी साक्षी ने अपने हाल ही में रांची स्थित अपने घर पर कुछ करीबी दोस्‍तों के लिए एक स्‍पेशल पार्टी रखी। इस पार्टी में पंजाबी सिंगर जस्‍सी गिल जैसे कुछ स्टार्स भी शामिल हुए। पार्टी में धोनी ने अपने दोस्तों संग काफी मस्ती की, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पार्टी में धोनी ने अपना सिंगिंग टेलेंट भी दिखाया। लेकिन सिंगिंग के मामले में धोनी कच्चे नजर आये।

टीवी सीरियल की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर प्रीति सिमोस ने यह वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें धोनी हाथ में माइक लिए ‘जब कोई बात बिगड़ जाए..’ गाना गाते नजर आ रहे है। वह काफी बेसुरा गा रहे है और गाने के बोल भी भूल गए। वहीं धोनी ने अपने पास खड़े एक दोस्त को माइक संभाला दिया। दोस्त उनसे भी ज्यादा खराब गा रहा था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो से ये तो पता चला कि धोनी का सिंगिंग काफी कमजोर है।