Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी का बन सकता है सीक्वल
होम Entertainment Bollywood एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी का बन सकता है सीक्वल

एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी का बन सकता है सीक्वल

0
एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी का बन सकता है सीक्वल
MS Dhoni - The Untold Story Can Become Sequel
MS Dhoni - The Untold Story Can Become Sequel
MS Dhoni – The Untold Story Can Become Sequel

मुंबई । महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक फिल्म द अनटोल्ड स्टोरी का सीक्वल बनाया जा सकता है। वर्ष 2016 में नीरज पांडेय ने महेन्द्र सिंह धोनी की बायोपिक एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी बनायी थी।

फिल्म में धोनी की भूमिका सुशांत सिंह राजपूत ने निभायी थी। फिल्म में अपने अभिनय के लिये सुशांत सिंह राजपूत को ख़ूब सराहना मिली। चर्चा है कि इस फिल्म का अगला भाग भी बन सकता है।

बताया जाता है कि एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी के आगे की कहानी दिखाने की तैयारी की जा रही है। निर्माता रॉनी स्क्रूवाला की कंपनी इस फिल्म के सीक्वल को प्रोड्यूस करना चाहती है। फिल्म एम एस धोनी में धोनी के लाइफ़ के शुरुआती दिनों से कहानी दिखाई गई जबकि इस भाग में साल 2011 में विश्व कप जीतने के बाद धोनी की ज़िंदगी कैसी रही और उसमें क्या क्या बदलाव आये इसे दिखाया जायेगा। दूसरे भाग की कहानी वहां से शुरू होगी जहां पहला भाग ख़त्म हुआ था।

इस कहानी में 2015 में भारत के विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफ़र और धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग की आईपीएल जीत को भी शामिल किया जाएगा। कहा जा रहा है कि फिल्म अगले साल शुरू हो सकती है लेकिन इस बारे में सुशांत सिंह राजपूत या फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे की तरफ़ से कोई जानकारी नहीं दी गई है।