Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mukesh Ambani emerges richest Indian for 11th consecutive year: Forbes-लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बने रहे मुकेश अंबानी - Sabguru News
होम Business लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बने रहे मुकेश अंबानी

लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बने रहे मुकेश अंबानी

0
लगातार 11वें साल सबसे अमीर भारतीय बने रहे मुकेश अंबानी
Mukesh Ambani emerges richest Indian for 11th consecutive year: Forbes
Mukesh Ambani emerges richest Indian for 11th consecutive year: Forbes
Mukesh Ambani emerges richest Indian for 11th consecutive year: Forbes

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 47.3 अरब डॉलर की संपत्ति के दम पर लगातार 11वें साल वर्ष 2018 में भी सबसे अमीर भारतीय बने रहे हैं। इस साल अंबानी की संपत्ति में 9.3 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है।

फोर्ब्स की गुरूवार को जारी 100 अमीर भारतीयों की सूची में अंबानी के बाद विप्रो के अजीम प्रेमजी का नाम है, जिनकी कुल संपत्ति 21 अरब डॉलर है। तीसरा स्थान अार्सेलर मित्तल के लक्ष्मी मित्तल का है, जिनकी संपत्ति 18.3 अरब डॉलर है। चौथे स्थान पर 18 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ हिंदुजा बंधु हैं।

पलोनजी मिस्त्री 15.7 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर, शिव नादर 14.6 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ छठे स्थान पर, गोदरेज परिवार 14 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सातवें स्थान पर, दिलीप शंघवी 12.6अरब डॉलर की संपत्ति के साथ आठवें स्थान पर, कुमार मंगलम बिडला 12.5 अरब डॉलर के साथ नौवें स्थान पर आैर 11.9अरब डॉलर की संपत्ति के साथ गौतम अडानी दसवें स्थान पर हैं।

सबसे अधिक तेजी से संपत्ति बढ़ने के प्रतिशत के मुताबिक अव्वल स्थान बायोटेक क्वीन कही जाने वाली किरण मजुमदार शॉ का है। सुश्री शॉ सूची में शामिल मात्र चार महिलाओं में से एक हैं। इनकी संपत्ति में इस साल एक तिहाई बढोतरी हुई है। हर्बल उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के सह संस्थापक आचार्य बालाकृष्णन की संपत्ति इस दौरान एक चौथाई से भी अधिक घट गई।

वर्ष 2017 की सूची के आठ नाम इस बार सूची में शामिल नहीं है। इनमें यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राणा कपूर भी हैं।