Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Mumbai: Aloka is still making an Charmed Listeners
होम Entertainment Bollywood मुंबई: श्रोताओं को आज भी मंत्रमुग्ध कर रही हैं अलका

मुंबई: श्रोताओं को आज भी मंत्रमुग्ध कर रही हैं अलका

0
मुंबई: श्रोताओं को आज भी मंत्रमुग्ध कर रही हैं अलका
Mumbai Aloka is still making an Charmed Listeners
Mumbai Aloka is still making an Charmed Listeners
Mumbai Aloka is still making an Charmed Listeners

SABGURU NEWS | मुंबई आकाशवाणी कोलकाता से अपने करियर की शुरूआत करके शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने वाली बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध पार्श्वगायिका अलका याज्ञनिक अपने गानों से आज भी श्रोताओं के दिलों पर राज कर रही हैं।

अलका का जन्म कोलकाता में 20 मार्च 1965 को एक मध्यम वर्गीय गुजराती परिवार में हुआ। उनकी मां शुभा याज्ञनिक शास्त्रीय संगीत गायिका थी। घर में संगीत का माहौल होने के कारण अलका याज्ञनिक की रूचि भी संगीत की ओर हो गयी और वह महज छह वर्ष की उम्र से ही अपनी मां से संगीत की शिक्षा लेने लगीं।

अलका ने पार्श्वगायिका के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत महज छह वर्ष की उम्र में कोलकाता आकाशवाणी से की जहां वह भजन गाया करती थीं। जब वह महज 10 वर्ष की थीं तभी उनकी मां उन्हें लेकर मुंबई आ गयी। जहां उनकी मुलाकात महान निर्माता. निर्देशक राजकपूर से हुयी।

राजकपूर ने अलका के गाने से प्रभावित होकर उन्हें संगीतकार लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल से मिलने की सलाह दी। लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल भी अलका के पार्श्वगायन से काफी प्रभावित हुये और उनसे कहा कि अभी उनकी उम्र अभी काफी कम है। वह अभी बतौर डबिंग कलाकर काम कर ले बाद में वयस्क होने पर वे उन्हें पार्श्वगायिका के रूप में काम करने का मौका देंगे।