Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
निर्भया कांड : मुंबई में महिला के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रोड - Sabguru News
होम Breaking निर्भया कांड : मुंबई में महिला के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रोड

निर्भया कांड : मुंबई में महिला के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रोड

0
निर्भया कांड : मुंबई में महिला के साथ रेप, प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रोड

मुंबई। देश की आर्थिक नगरी मुंबई में शुक्रवारको एक महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना को दिल्ली के निर्भया कांड की तरह अंजाम दिया गया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह घटना मुंबई के साकी नाका इलाके में हुई जिसमें 32 साल की महिला के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया और उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रोड़ डाली गयी। इसे दिल्ली के निर्भया कांड की तरह अंजाम दिया गया।

पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उन्हें संदेह है कि अपराध में और लोग शामिल हो सकते हैं। महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच जारी है।