Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़ने के मामले दिग्विजय सिंह का केन्द्र पर हमला - Sabguru News
होम Headlines मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़ने के मामले दिग्विजय सिंह का केन्द्र पर हमला

मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़ने के मामले दिग्विजय सिंह का केन्द्र पर हमला

0
मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़ने के मामले दिग्विजय सिंह का केन्द्र पर हमला

जयपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर हेरोइन पकड़ने के मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जगह उच्चत्तम न्यायालय के जज से कराने की मांग की है।

सिंह ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत में यह मांग की। उन्होंने कहा कि मुंद्रा पोर्ट पर मिली हेरोइन के मामले की जांच एनआईए से कराने की जगह उच्चत्तम न्यायालय के न्यायाधीश से ​कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एनआईए पर भरोसा नहीं रहा हैं। इसलिए उच्चतम न्यायालय की निगरानी में इस मामले की जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान और ईरान होते हुए 21 हजार करोड़ की हेराइन आई। उससे पहले भी एक लाख 75 हज़ार करोड़ का ड्रग आया। देश मे हेरोइन का यह अवैध कारोबार पांच से दस लाख करोड़ का भी हो सकता है।

उन्होंने केन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी शासन में राजनीतिक विरोधियों पर ईडी और आईटी के छापे पड़ रहे हैं। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि क्या ड्रग पैडलिंग के मामलों में भाजपा नेताओं की भागीदारी से जुड़े मामलों में इन नेताओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई होगी। उन्होंने ड्रग पैडिलिंग को आतंकवादियों से भी खतरनाक बताते हुए कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दायित्व ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई का होना चाहिए।