Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मुंगेर में 15 वर्षों से फरार महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा अरेस्ट - Sabguru News
होम Bihar मुंगेर में 15 वर्षों से फरार महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा अरेस्ट

मुंगेर में 15 वर्षों से फरार महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा अरेस्ट

0
मुंगेर में 15 वर्षों से फरार महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा अरेस्ट

मुंगेर। बिहार की मुंगेर जिला पुलिस ने 15 वर्षों से फरार चल रही महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) राजकुमार राज ने शनिवार को यहां बताया कि सूचना के आधार पर विशेष कार्यबल (एसटीएफ) और लड़ैयांटांढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गौरेया गांव से महिला नक्सली प्रमिला कोड़ा को शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली अर्जुन कोड़ा और प्रवेश दा के दस्ते का सक्रिय सदस्य रही है।

राज ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली मुंगेर, लखीसराय और जमुई जिलों में 11 संगीन आपराधिक मामलों में फरार चल रही थी। वह हाल के वर्षों में संगठन के काम से जम्मू-कश्मीर चली गई थी। उन्होंने बताया कि जिले की पुलिस आगे भी नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए सघन अभियान जारी रखेगी।