Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस के कामकाज पर काला चिट्ठा जारी करेगी भाजपा : पूनियां - Sabguru News
होम Breaking कांग्रेस के कामकाज पर काला चिट्ठा जारी करेगी भाजपा : पूनियां

कांग्रेस के कामकाज पर काला चिट्ठा जारी करेगी भाजपा : पूनियां

0
कांग्रेस के कामकाज पर काला चिट्ठा जारी करेगी भाजपा : पूनियां

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नगर निगम चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस के कामकाज पर ‘कांग्रेस का काला चिट्ठा’ जारी करेगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने आज यहां पत्रकारों को बताया कि काला चिट्ठा के जरिए हम जनता के बीच सरकार के कामकाज की पोल खोलेंगे। इसे भी एक प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हम अपना विजन दस्तावेजों के साथ पेश करेंगे।

पूनिया ने कहा कि नगर निगम चुनाव में कल नामांकन वापसी का समय समाप्त होने के बाद के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। अब आमने सामने का मुकाबला है। उन्होंने कहा कि उनके चुनावी मुद्दे कांग्रेस के 20 महीने अराजकता, भ्रष्टाचार कुप्रबंधन के लिए याद किए जाएंगे। इतने कम समय में ही इन्होंने इतना नाम कमा लिया।

शहरी निकायों के चुनाव में परिसीमन के जरिए जिस बदनीयती से वार्डों को तोड़ा गया और तीन के छह निगम बना दिए गए। क्योंकि उन्हें आशंका थी कि लोग उनके पक्ष में नहीं हैं।

पूनिया ने कहा कि जयपुर नगर निगम में डेढ़ वर्ष से काबिज हैं। इस दौरान कोई भी नया वर्कआर्डर जारी नहीं किया गया। जयपुर की स्वच्छ शहर की पहचान थी वह लुप्त हाेती चली गई। अब भी लोग लाइटस की मांग कर रहे हैं। करोना के कालखंड में जयपुर हॉटस्पाट बन गया।