
बांका | बिहार में बांका जिले के शंभूगंज थाना क्षेत्र के वारसाबाद गांव स्थित खेत से पुलिस ने आज एक युवक का सिरकटा शव बरामद किया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वारसाबाद गांव स्थित धान के खेत में कुछ लोग काम कर रहे थे तभी एक युवक का सिरकटा शव देखा। शव की पहचान वारसाबाद गांव निवासी संजीत यादव (35) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणों का तत्काल पता नही चल सका है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।