Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अलवर : 60 साल के बुजुर्ग ने मंदबुद्धि बालिका के साथ किया रेप - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar अलवर : 60 साल के बुजुर्ग ने मंदबुद्धि बालिका के साथ किया रेप

अलवर : 60 साल के बुजुर्ग ने मंदबुद्धि बालिका के साथ किया रेप

0
अलवर : 60 साल के बुजुर्ग ने मंदबुद्धि बालिका के साथ किया रेप

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक मंद बुद्धि, मूकबधिर बालिका के साथ 60 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म कर हैवानियत की हदे पार कर दी।

नौगावा थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री मंदबुद्धि है, ना तो वह सुन सकती है ना ही बोल सकती है। दो अक्टूबर को करीब दोपहर 12 से एक बजे के बीच में वह अपनी पुत्री को घर पर अकेला छोड़ कर अपने खेतों पर काम करने चली गई।

शाम को पांच बजे जब वह घर वापस आई तो उसने देखा कि उसकी पुत्री ने उल्टा नेकर पहना हुआ था। जिस पर उसे कुछ शक हुआ तो उसने अपने पड़ोसी से पूछताछ की। पड़ोसियों ने बताया कि बोड सिंह राजपूत उनके घर आया था। इस व्यक्ति ने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया है। महिला ने नौगावा थाना में दुष्कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्टाफ का टॉयलेट इस्तेमाल करने पर टीचर ने बच्ची को बेरहमी से पीटा